महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को लगाएं इन चीजों का भोग
अमर उजाला
Wed, 28 February 2024
Image Credit : iStock
इस साल 08 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन पूजा के साथ ही कुछ चीजों का भोग लगाने से भोले बाबा की कृपा प्राप्त होती है।
Image Credit : iStock
चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
Image Credit : iStock
ठंडाई
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को ठंडाई का भोग लगाया जाता है और इस ठंडाई भांग मिलाया जाता है, जो कि शिव जी को बेहद पसंद है।
Image Credit : iStock
लस्सी
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ठंडाई के अलावा आप लस्सी का भी भोग लगा सकते हैं। पूजा खत्म होने के बाद इसे खुद ग्रहण और लोगों में भी प्रसाद के रूप में बांटे।
Image Credit : istock
हलवा
महाशिवरात्रि के पावन दिन भगवान शिव शंकर को हलवे का भोग लगाएं। ये हलवा आप कूट्टू के आटे का या फिर सूजी का बना सकते हैं।
Image Credit : instagram
भांग के पकौड़े
शिव शंभू को भांग अत्यंत प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन पूजा में भांग की पत्तियों के अलावा इसका आप अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। भांग के पकौड़े का भी भोग शुभ साबित होगा।
Image Credit : self
मालपुआ
महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा में मालपुए का भोग जरूर लगाएं। यदि आप घर पर मालपुआ बना रहे हैं, तो उसमें थोड़ा-सा भांग का पाउडर मिला दें। इससे शिव जी जल्द प्रसन्न होंगे।
Image Credit : iStock
सपने में श्रीराम या राम मंदिर का दिखना देता है ये बड़ा शुभ संकेत