वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये काम
अमर उजाला
Mon, 30 January 2023
Image Credit : iStock
शिवलिंग पर केसर वाला दूध अर्पित करें
वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन अपने जीवनसाथी के साथ शिवलिंग पर केसर वाला दूध अर्पित करें
Image Credit : iStock
आटे के शिवलिंग बनाएं
महाशिवरात्रि के दिन घर पर गेहूं के आटे से 11 शिवलिंग बनाएं और पति-पत्नी साथ बैठकर उनकी पूजा और जलाभिषेक करें
Image Credit : iStock
नंदी का उपाय
महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा के बाद नंदी की पूजा करें और अपनी मन में जो भी बात है नंदी के कानों में कहें, मान्यता है कि नंदी के कान में कही हुई बात सीधे शिव जी के पास जाती है
Image Credit : iStock
सफेद रंग के कपड़े धारण करें
भगवान शिव को सफेद रंग अति प्रिय होता है, ऐसे में आप महाशिवरात्रि के दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर ही शिव जी की पूजा करें
Image Credit : iStock
सुहाग का सामान गिफ्ट करें
महाशिवरात्रि के दिन किसी सुहागिन महिला को सुहाग का सामान अर्पित करें, ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं
Image Credit : iStock
आहार में सफेद चीजों को ग्रहण करें
आपको महाशिवरात्रि के दिन अपने भोजन में सफेद चीजों को ग्रहण करना चाहिए, आप इसके लिए साबूदाने की खिचड़ी, खीर, चावल आदि चीजों को ग्रहण कर सकते हैं