श्री कृष्ण और कालिया नाग की कहानी

अमर उजाला

Sat, 11 February 2023

Image Credit : iStock
श्री कृष्ण जब माता यशोदा के साथ गोकुल में रहा करते थे तब गोकुल के पास ही बहने वाली युमना नदी में कालिया नाग रहा करता था, कालिया नाग इतना जहरीला था कि उसके जहर से युमना का पानी काला पड़ गया था
Image Credit : iStock
नदी के जल को पीने से पशु-पक्षी तुरंत ही मर जाया करते थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग को सबक सीखाने के लिए एक लीला रची, श्रीकृष्ण एक दिन अपने मित्रों के साथ गेंद से खेल रहे थे

 
Image Credit : iStock

इस दौरान कान्हा गेंद खेलत-खेलते यमुना नदी के किनारे पहुंच गए, तभी अचानक उनकी गेंद नदी में जा गिरी और गेंद लेने के लिए श्रीकृष्ण ने नदी में छलांग लगा दी

Image Credit : iStock

नदी में श्रीकृष्ण को देखकर कालिया नाग की पत्नियों ने तुरंत जाने को कहा लेकिन भगवान ने इंकार कर दिया और उन्हें समझाया कि कुछ नहीं होगा घबराओ नहीं

Image Credit : iStock

तभी वहां पर कालिया नाग आ गया तो श्रीकृष्ण ने कालिया नाग से यमुना नदी को छोड़कर चले जाने की बात कही, लेकिन कान्हा की बात से कालिया नाग इतना क्रोधित हुआ कि उसने श्रीकृष्ण पर हमला कर दिया, श्रीकृष्ण ने भी कालिया नाग को मुंहतोड जवाब दिया

Image Credit : iStock
तब वह समझ गया कि ये कोई मामूली बालक नहीं हैं, अंत में उसने हाथ जोड़कर भगवान से मांगी और और युमना नदी को छोड़ने का वचन दिया
Image Credit : iStock

घर में गलती से भी न रखें मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर

iStock
Read Now