यहां जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े सभी सवालों के जवाब भारत, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रशांत महासागर, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। भारतीय समय अनुसार, चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर की रात 11 बजकर 32 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण नजर आने के कारण देश में सूतक काल मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व से प्रारंभ हो जाता है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल 28 अक्तूबर की दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा। सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। साल आखिरी चंद्र ग्रहण का मिथुन, कर्क, वृश्चिक व कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन, पूजा-पाठ या किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। चंद्र ग्रहण