यहां जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े सभी सवालों के जवाब

अमर उजाला

Mon, 23 October 2023

Image Credit : iStock

कहां-कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण

भारत, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रशांत महासागर, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका।
Image Credit : iStock

किस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा। इस ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।
Image Credit : iStock

कब शुरू व खत्म होगा चंद्र ग्रहण

भारतीय समय अनुसार, चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर की रात 11 बजकर 32 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और देर रात 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।
Image Credit : iStock

भारत में सूतक काल

भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण नजर आने के कारण देश में सूतक काल मान्य होगा।
Image Credit : iStock

भारत में कितने बजे से सूतक प्रारंभ होगा

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व से प्रारंभ हो जाता है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल 28 अक्तूबर की दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा।
Image Credit : iStock

चंद्र ग्रहण कब लगता है

सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आने पर चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।
Image Credit : iStock

किन राशियों पर होगा चंद्र ग्रहण का प्रभाव

साल आखिरी चंद्र ग्रहण का मिथुन, कर्क, वृश्चिक व कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा।
Image Credit : istock

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन, पूजा-पाठ या किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
Image Credit : istock

सुख-समृद्धि के लिए दशहरा पर करें ये महाउपाय

iStock
Read Now