सुख-समृद्धि के लिए घर में जरूर लगाएं ये फूलों वाले पौधे चम्पा के फूल को धार्मिक दृष्टि से पवित्र माना जाता है, इसके फूलों का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है इसलिए इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है मोगरे का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है, इसकी भीनी-भीनी खुशबू दिमाग को तरोताजा बनाती है और गुस्से को शांत करती है गुलाब की खुशबू से न सिर्फ मन शांत होता है बल्कि तनाव भी दूर हो जाता है और रिश्तों में मिठास बनी रहती है, इसलिए इसे घर में जरूर लगाना चाहिए वास्तु के अनुसार, घर के आंगन में चमेली का पौधा होना शुभ फल देता है, इसके घर में होने से परिवार के सदस्यों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं जिस घर में पारिजात के फूल होते हैं वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है फूलों वाले पौधे