जब वीर बजरंगी ने निगल लिया सूर्य, ऐसे पड़ा उनका नाम हनुमान

अमर उजाला

Wed, 5 April 2023

Image Credit : iStock

बाल्यावस्था में एक बार माता अंजनि बजरंगबली को सुलाकर अन्य कामों में व्यस्त हो गईं कुछ देर बाद जब बाल हनुमान की आंख खुली तब उन्हें भूख की अनुभूति हुई
 

Image Credit : iStock
तभी उन्होंने आकाशमण्डल में सूर्य को देखा और फल जानकर खाने के लिए बड़े वेग से आकाश की ओर उछले, कुछ ही देर में वे सूर्यमण्डल में पहुंच गए और सूर्य को निगलने बढ़े तभी ठीक उसी समय सूर्य ग्रहण का भी समय हो रहा था
Image Credit : iStock

सूर्य को ग्रसने के लिए राहु भी समीप आ रहा था, राहु को मुंह खोले सूर्य की और बढ़ते देखकर बाल हनुमान ने सोचा कि ये मेरा फल छीनना चाहता है इसलिए उन्होंने राहु को वहां से भगा दिया

Image Credit : iStock

भयभीत राहु इंद्र के दरबार में पहुंचे और उनसे विनती की कि हे प्रभु, संसार के नियम के अनुसार मैं ग्रहण काल में सूर्य को ग्रसित करने जा रहा था पर मेरा मार्ग एक शक्तिशाली वानर बालक ने रोक दिया कृपया आप उसे दंड दें
 

Image Credit : iStock
ये सुनकर इंद्र कुपित हो गए और तुरंत सूर्यलोक पहुंचे, वहां उन्होंने बिना सोचे समझे बालक हनुमान को लक्ष्य करके वज्र का भीषण प्रहार कर दिया
Image Credit : iStock

वज्र के प्रहार से बाल हनुमान मूर्छित होकर पृथ्वी पर आ गिरे और उनकी ठुड्डी टेढ़ी हो गई, जब पवन देवता को इस बात की जानकारी हुई तो वे बहुत क्रोधित हुए, उन्होंने अपनी शक्ति से पुरे संसार में वायु के प्रवाह को रोक दिया

Image Credit : iStock

जिससे संसार में जीवन के अंत का खतरा उत्पन्न हो गया, तब सभी देवी देवता पवनदेव को मनाने पहुंचे, उन्होंने पवनदेव की प्रसन्नता के लिए बाल हनुमान को पहले जैसा कर दिया और साथ ही बहुत सारे वरदान भी दिए 

Image Credit : iStock

जिससे बालक हनुमान और भी ज्यादा शक्तिशाली हो गए, पर इन सबमें वज्र के चोट से उनकी ठुड्ढी टेढ़ी हो गई जिसके कारण उनका एक नाम हनुमान पड़ा

Image Credit : iStock

बाल ब्रह्मचारी हनुमान को क्यों करना पड़ा विवाह

iStock
Read Now