हनुमान जी को कब और कैसे प्राप्त हुईं अपार शक्तियां

अमर उजाला

Mon, 3 April 2023

Image Credit : iStock

बाल्यावस्था में जब हनुमान जी सूरज को फल समझकर खाने के लिए दौड़े तभी इंद्र देव ने हनुमान के मुख पर प्रहार कर दिया था जिसके कारण हनुमान जी का जबड़ा टूट गया

Image Credit : iStock

ऐसे में इंद्र द्वारा हनुमान जी पर प्रहार करने के कारण वायुदेव को गुस्सा आया और उन्होंने समस्त संसार को वायु से मुक्त कर दिया, तब ब्रह्माजी के स्पर्श से हनुमान जी होश में आए
 

Image Credit : iStock

उसके बाद सभी देवताओं ने हनुमान जी को भिन्न-भिन्न शक्तियां प्रदान कीं, जिसके फलस्वरूप हनुमान जी सर्वशक्तिमान बन गये 

Image Credit : iStock

सूर्यदेव ने हनुमान जी को अपने तेज का सौवां भाग तथा नौ विधाओं का ज्ञान दिया था वहीं कुबेर जी ने हनुमान जी को गदा भेंट की

Image Credit : iStock
भगवान शिव ने किसी भी अस्त्र से मृत्यु नहीं होने का वरदान दिया, माता सीता ने हनुमान जी की भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति देखकर उनको अमरता का वरदान दिया था

 
Image Credit : iStock

ब्रह्मा जी ने हनुमान जी को इच्छानुसार शरीर का आकार तथा गति बदलने का वरदान दिया था

Image Credit : iStock

इस प्रकार समस्त देवतागणों से मिले वरदान, आशीर्वाद और शक्तियों के कारण हनुमान जी अपार शक्तियों के स्वामी बने

Image Credit : iStock

हर दिन पढ़ें हनुमान चालीसा, मिलेंगे ये फायदे

iStock
Read Now