गणपति बप्पा से सीखें जीवन में खुश रहने के ये 5 तरीके

अमर उजाला

Wed, 28 June 2023

Image Credit : iStock
बुद्धि, विवेक और बल के देवता भगवान गणपति के जीवन की कुछ बातें किसी को सीखनी चाहिए, ये बातें आपको सफल इंसान बनने में मदद करेंगी
Image Credit : iStock

माता-पिता सबसे जरूरी

गणपति ने अपने माता-पिता को पूरी दुनिया मानकर उनके चक्कर लगाते हुए लोगों को संदेश दिया कि कोई कितना भी बड़ा इंसान बन जाए, लेकिन माता-पिता से महत्वपूर्ण कोई नहीं हो सकता
 
Image Credit : iStock

कर्तव्य हो सबसे ऊपर

व्यक्ति जीवन में होने के लिए अपने कर्तव्यों को सबसे ऊपर रखें, गणेश जी ने भी अपने कर्तव्य को आगे रखते हुए अपने पिता महादेव से युद्ध किया था
Image Credit : iStock

माफ करने का गुण

गणेश जी ने एक बार चन्द्रमा को आकाश से गायब होने का श्राप दिया था, लेकिन चन्द्रमा के माफी मांगने पर उन्होंने श्राप की शक्ति कम कर दी
Image Credit : iStock

काम को न छोड़ें अधूरा

महाकाव्य लिखते वक्त गणेश जी की कलम टूट गई थी, जिसके बाद उन्होंने बिना रुके अपना एक दांत तोड़ कर उससे लिखने लगे
Image Credit : iStock

स्वाभिमान के लिए खड़े रहें

भगवान गणपति हमेशा अपने स्वाभिमान को मजबूत करने की सीख देते हैं, क्योंकि स्वाभिमान ही इंसान को घुटने नहीं टेकने देता
Image Credit : iStock

चातुर्मास में करें ये काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

iStock
Read Now