अमर उजाला
Wed, 19 February 2025
भारत में कई पौराणिक मंदिर है, जिसका संबंध महाभारत और रामायण से है
इसी क्रम में हम आपको एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां माना जाता है कि लंकापति रावण ने वहां पर शिवलिंग की स्थापना की थी
यह मंदिर हिमाचल प्रदेश की सुंदर वादियों में बना हुआ है, हिमाचल प्रदेश की वादियों में महादेव का बैजनाथ मंदिर है, बैजनाथ को भोलेनाथ का अवतार माना जाता है
ऐसा माना जाता है कि रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हवन में अपने सिर की आहुति दे दी थी, तभी भगवान शिव प्रकट हुए और लंकापति से मनचाहा वरदान मांगने को कहा
रावण ने वरदान मांगा कि भगवान शिव हमेशा उनके साथ रहें, ऐसे में एक शर्त सामने यह थी कि वह रास्ते में कहीं भी शिवलिंग को नीचे न रखे
हालांकि, भगवान विष्णु ने छल से रावण से शिवलिंग लेकर उसे जमीन पर रख दिया, जिसके बाद शिवलिंग वहीं स्थापित हो गया
बुधवार को कर लें गणेश जी के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे सारे बिगड़े काम