कब है ललिता सप्तमी? जानें क्या है इसका कृष्ण की पूजा से संबंध

अमर उजाला

Thu, 21 September 2023

Image Credit : iStock

इस साल ललिता सप्तमी का व्रत 22 सितंबर 2023 को रखा जा रहा है, संतान सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है

Image Credit : iStock

ललिता सप्तमी का व्रत हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 14 दिन बाद और श्री राधाअष्टमी के एक दिन पहले पड़ता है

Image Credit : iStock
पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की आठ सखियां थी, जिनके नाम श्री राधा, श्री ललिता, श्री विशाखा, श्री चित्रा, श्री इंदुलेखा, श्री चंपकलता, श्री रंग देवी, श्री सुदेवी और श्री तुंगविद्या था
Image Credit : iStock
कान्हा अपनी इन सभी सखियों में श्री राधा जी और ललिता जी से अत्यधिक प्रेम करते थे, भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की सप्तमी का व्रत भी कान्हा की प्रिय सखी ललिता जी को समर्पित है
Image Credit : iStock
हिंदू मान्यता के अनुसार इस पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ ललिता जी की पूजा करने पर व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है और उसका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहता है
Image Credit : iStock

मान्यता यह भी है कि ललिता सप्तमी पर विधि-विधान से पूजा करने पर व्यक्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है

Image Credit : iStock

इस दिन से शुरू हो रहे हैं महालक्ष्मी व्रत, धन लाभ के लिए करें ये काम

iStock
Read Now