लाल गुलाब के ये अचूक उपाय खोलेंगे धन प्राप्ति के मार्ग
अमर उजाला
Fri, 9 December 2022
Image Credit : iStock
मनोकामना पूर्ति के लिए
किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को हनुमान जी को 11 ताजे गुलाब के फूल अर्पित करें, लगातार 11 मंगलवार तक इस उपाय को करने से मनोकामना पूरी होती है
Image Credit : iStock
अचानक धन प्राप्ति के लिए
अचानक से धन प्राप्त करने के लिए शाम को गुलाब के फूल पर कपूर का टुकड़ा रख कर जला दें और कपूर के जल जाने के बाद वह टुकड़ा मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें
Image Credit : iStock
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं लाल गुलाब का फूल
सुख-समृद्धि और कारोबार में लाभ के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं
Image Credit : iStock
रिश्ते होंगे मजबूत
लाल गुलाब का फूल प्रेम का प्रतीक होता है, घर पर लाल गुलाब का फूल लगाने से रिश्ते मजबूत होते हैं साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है
Image Credit : iStock
रोजगार के लिए
मंगलवार से प्रारंभ करते हुए 40 दिनों तक रोज सुबह के समय नंगे पैर हनुमानजी के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं, ऐसा करने से भी शीघ्र ही रोजगार मिलता है
Image Credit : iStock
रोग निवारण के लिए
यदि घर का कोई सदस्य काफी लंबे समय से बीमार है तो एक देशी अखंडित पान, गुलाब का फूल और कुछ बताशे रोगी के ऊपर से 31 बार वारें और उनको चौराहे पर रख दें