जानें किस देवता को कौन सा फूल है अत्यंत प्रिय

अमर उजाला

Tue, 16 January 2024

Image Credit : iStock

भगवान गणेश

गणेशजी को तुलसी दल छोड़कर सभी प्रकार के फूल चढ़ाए जा सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है।
Image Credit : iStock

शिव जी

भगवान शिव को धतूरे के फूल, हरसिंगार, नागकेसर के सफेद पुष्प, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाने का विधान है।
Image Credit : iStock

भगवान विष्णु

विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा भगवान विष्णु को कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के फूल अति प्रिय हैं।
Image Credit : iStock

भगवान श्रीकृष्ण

कान्हा जी को तुलसी का भोग बहुत ही प्रिय होता है। इसके अलावा भगवान कृष्ण को कुमुद, करवरी, चणक, मालत, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं।
Image Credit : iStock

मां दुर्गा

मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्य विशेष प्रिय होते हैं। खासतौर पर गुड़हल और गुलाब के फूल। इसके अलावा बेला, सफेद कमल, पलाश, गुलाब, चंपा के फूल चढ़ाने से भी देवी प्रसन्न होती हैं।
Image Credit : iStock

लक्ष्मीजी

मां लक्ष्मी का सबसे अधिक प्रिय पुष्प लाल और श्वेत कमल है। उन्हें पीला फूल और लाल गुलाब चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है।
Image Credit : istock

हनुमान जी

राम भक्त हनुमान को लाल रंग बहुत ही प्रिय होता है। इसलिए इन पर लाल गुलाब, लाल गेंदा, गुड़हल व अनार आदि पुष्प चढ़ाए जाते हैं।
Image Credit : iStock

शनि देव

शनिदेव का प्रिय रंग नीला होता है। ऐसे में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए नीले लाजवन्ती के फूल चढ़ाने चाहिए।
Image Credit : iStock

सूर्यदेव

भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से जल और लाल रंग के फूल चढ़ाने की परंपरा होती है।
Image Credit : iStock

बैठकर या खड़े होकर, कैसे करनी चाहिए पूजा?

iStock
Read Now