करवा चौथ पर पूजा शुरू करने से पहले करें ये काम

अमर उजाला

Mon, 30 October 2023

Image Credit : iStock
01 नवंबर को करवा चौथ है, इस दिन पूजा से पहले कुछ बातों का ध्यान रखने से करवा माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
Image Credit : iStock

घर को करें पवित्र

करवा चौथ पर सबसे पहले घर को गंगाजल से पवित्र करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी।
Image Credit : iStock

छलनी की पूजा करें

करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करने से पहले छलनी को सजाएं और उसकी पूजा। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Image Credit : iStock

शिव-गौरी की पूजा

करवा चौथ पर शिव परिवार की पूजा की जाती है, लेकिन सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद शिव जी और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें।
Image Credit : iStock

चंद्रमा की पूजा

इस दिन चंद्रमा की पूजा अवश्य करें। चंद्र दर्शन करने के दौरान पति को छलनी से देखें और उसके बाद पति के द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।
Image Credit : iStock

आटे का दीया जलाएं

मान्यता है कि आटे का दीया जलाने से पति की उम्र लंबी होती है, इसलिए करवा चौथ की पूजा में आटे का दीपक जरूर जलाएं।
Image Credit : iStock

शरद पूर्णिमा पर बरतें ये सावधानियां

iStock
Read Now