अमर उजाला
Tue, 4 July 2023
सावन माह में कामिका एकादशी का व्रत 13 जुलाई 2023 को रखा जाएगा
इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 07 बजाकर 16 मिनट तक है
वहीं कामिका एकादशी व्रत के पारण का मुहूर्त 14 जुलाई 2023 को सुबह 05 बजकर 32 मिनट से सुबह 08 बजकर 18 मिनट तक है
इस दिन गुरुवार होने से इस व्रत का महत्व बढ़ गया है, क्योंकि गुरुवार श्रीहरि विष्णु जी का दिन माना जाता है
कामिका एकादशी व्रत करने से व्यक्ति पापों से मुक्ति पा लेता है
साथ ही कामिका एकादशी व्रत के प्रताप से पितरों की सात पीढ़ियां तृप्त हो जाती हैं और उन्हें मोक्ष प्राप्त होता है
मलमास में तुलसी पूजा से मिलेंगे कई चमत्कारी लाभ