जया एकादशी के दिन करें ये उपाय, बढे़गी सुख-समृद्धि
अमर उजाला
Mon, 19 February 2024
Image Credit : अमर उजाला
जया एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में तरक्की आती है।
Image Credit : iStock
20 फरवरी को जया एकादशी व्रत वाले दिन सुबह स्नान के बाद घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का आह्वान करें। इससे भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
Image Credit : iStock
इस दिन श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले रंग की पुष्प माला, मिठाई, फल आदि अर्पित करें।
Image Credit : iStock
साथ ही जया एकादशी के दिन गाय को चारा खिलाएं और जरूरतमंद को कुछ दान करें।
Image Credit : iStock
मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा जरूर करनी चाहिए।
Image Credit : iStock
जया एकादशी के दिन किसी मंदिर में स्थित पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और उसके समीप देसी घी का दीपक जलाएं।