अमर उजाला
Mon, 4 September 2023
भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय है, यही वजह है कि जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करना बेहद शुभ साबित हो सकता है
जन्माष्टमी पर तुलसी के समक्ष भगवान श्रीकृष्ण के चार नाम- गोपाल, गोविंद, देवकीनंदन, और दामोदर का उच्चारण करें
साथ ही ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का भी जाप करें, मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं
जन्माष्टमी के दिन जब पूजन के समय कान्हा को माखन का भोग लगाएं तो उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें, ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है
अगर आप नौकरी या बिजनेस में तरक्की पाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं
जन्माष्टमी के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं और दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है
जन्माष्टमी पर इन चीजों से करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार