जल की धारा भगवान भोलेशंकर को अत्यंत प्रिय है। शुद्ध और शीतल जल से शिवलिंग का अभिषेक करने पर वर्षा होती है। इसके अलावा तेज ज्वर भी शांत हो जाता है।
Image Credit : iStock
घी से रुद्राभिषेक
घी से रुद्राभिषेक करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। मान्यता है कि घी की धारा से रुद्राभिषेक करने से वंश का विस्तार होता है।
Image Credit : iStock
तीर्थ के जल से रुद्राभिषेक
यदि आप जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति पाना चाहते हैं तो किसी पवित्र तीर्थ स्थल से जल लाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Image Credit : iStock
शहद से रुद्राभिषेक
शहद से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने से शिक्षा में सफलता, मान-सम्मान और ऊंचा पद प्राप्त होता है। इसके अलावा शहद से अभिषेक करने से शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं।
Image Credit : iStock
पंचामृत से रुद्राभिषेक
पंचामृत से अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आपकी कोई मनोकामना है तो उस मनोकामना को सोचकर पंचामृत से शिवजी का रुद्राभिषेक कराएं।
Image Credit : iStock
गन्ने के रस से रुद्राभिषेक
यदि आप काफी समय ये धन की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर कर्ज से परेशान हैं तो गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
Image Credit : iStock
रविवार को करें सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप, खुलेंगे तरक्की के मार्ग