अमर उजाला
Mon, 29 April 2024
विवाहित स्त्रियों के लिए मंगलसूत्र सुहाग का प्रतीक है, यह केवल आभूषण ही नहीं बल्कि वैवाहिक जीवन का रक्षा कवच है
इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं, जो सभी सुहागिन महिलाओं को जाननी चाहिए
मंगलसूत्र को पति की लंबी उम्र से जोड़ा गया है, इसका खोना या टूटना अपशकुन होता है
मान्यता है कि मंगलसूत्र पहनने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत और दोष दूर होता है
ज्यादातर महिलाएं मंगलसूत्र सोने का पहनती हैं, इसका संबंध बृहस्पति से है, इसे पहनने से सूर्य भी मजबूत होते हैं
मंगलसूत्र की काली मोतियों का संबंध शनि से है, इसलिए काली मोतियों से बना मंगलसूत्र पहनने से सूर्य, गुरु और शनि का शुभ प्रभाव पड़ता है
सुहागिन महिलाएं इस बात का भी ध्यान रखें कि, मंगलसूत्र को कभी भी गले से नहीं उतारना चाहिए
Shiva Mantra: सोमवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप