मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने का महत्व खिचड़ी में चावल महत्वपूर्ण है, जो चंद्रमा और शुक्र ग्रह की शुभता पाने के लिए लाभदायक है। हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी में डाली जाने वाली काली दाल के सेवन से शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी में मूंग दाल और हरि सब्जियां डाली जाती हैं। घी के बिना खिचड़ी अधूरी मानी जाती है और घी से सूर्य का संबंध है। कुछ लोग खिचड़ी के साथ गुड़ खाते हैं जो मंगल और सूर्य का प्रतीक माना जाता है। मकर संक्रांति