ये लोग गलती से भी न देखें होलिका दहन इस साल 24 मार्च को होलिका दहन है। वहीं 25 मार्च को होली खेली जाएगी। हिंदू धर्म में होली की तरह होलिका दहन का भी बहुत ज्यादा महत्व है। मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि में आहुति देने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है। साथ ही परिवार में सुख समृद्धि भी बनी रहती है। हालांकि होलिका दहन की पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। साथ ही नवविवाहित लड़कियों और गर्भवती महिलाएं होलिका दहन की अग्नि नहीं देखनी चाहिए। इन लोगों को होलिका दहन देखना और इसकी पूजा करना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा नवजात बच्चे को भी होलिका दहन वाली जगह पर न ले जाएं। इससे शिशु को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। होलिका दहन