इस दिन से लग रहे हैं होलाष्टक, जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं होलाष्टक होलिका दहन से आठ दिन पहले से लग जाता है। इस बार होलाष्टक 17 मार्च से 24 मार्च तक लगेगा। होलाष्टक के दौरान मांगलिक और शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। होलाष्टक के आठ दिनों के बीच विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, मकान-वाहन की खरीदारी आदि किसी भी शुभ कार्य की मनाही होती है। हालांकि ये आठ दिन पूजा पाठ के लिहाज से काफी शुभ माने जाते हैं। होलाष्टक के दौरान दान-पुण्य करने का विशेष फल प्राप्त होता है। इस दौरान मनुष्य को अधिक से अधिक भगवत भजन और वैदिक अनुष्ठान करने चाहिए, ताकि समस्त कष्टों से मुक्ति मिल सके। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलाष्टक में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से हर तरह के रोग से छुटकारा मिलता है और सेहत अच्छी रहती है। होलाष्टक