अमर उजाला
Mon, 4 September 2023
संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को उपवास रखा जाता है
इस बार षष्ठी तिथि की शुरुआत 04 सितंबर 2023 को शाम 04 बजकर 42 मिनट से हो रही है जो 05 सितंबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 45 मिनट पर खत्म हो जाएगी
उदया तिथि के अनुसार हलषष्ठी 5 सितंबर को मनाई जाएगी, महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती है
देश के अलग-अलग हिस्सों में हलषष्ठी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, इसे ललही छठ, हर छठ, हल छठ, पीन्नी छठ या खमर छठ भी कहा जाता है
बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल है इसलिए उन्हें हलधर भी कहा जाता है, उन्हीं के नाम पर इस पावन पर्व का नाम हल षष्ठी पड़ा है
6 या 7 सितंबर, किस दिन मनेगी जन्माष्टमी