अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
हनुमान जी के अलौकिक शक्तियों का रहस्य भारतीय पुराणों, महाकाव्यों और धार्मिक साहित्य में गहराई से वर्णित है
इनमें रामायण, रामचरितमानस और विभिन्न पुराणों से हमें यह ज्ञात होता है कि हनुमान जी का जन्म और उनकी शक्तियों का उद्भव एक दिव्य योजना और आशीर्वाद का नतीजा है, आइए जानते हैं कि उन्हें यह शक्तियां कैसे मिली थी
हनुमान जी का जन्म पूर्वानुमानित था, उनकी माता अंजना ने कठोर तपस्या की और अपने मनोकामना के फल में भगवान पवन (वायु देव) का अनुग्रह प्राप्त किया, कहा जाता है कि पवन देव ने अपनी शक्ति अंजना के गर्भ में प्रवेश कर उन्हें आशीर्वाद दिया था
हनुमान जी ने अपने बचपन में ही अनेक देवताओं से वरदान प्राप्त किए थे
ऐसा माना जाता है कि जब हनुमान जी ने श्रीराम के प्रति अपना समर्पण जताया, तब उनके भीतर की दिव्यता और प्रबल हुई थी
हनुमान जी की शक्तियां केवल जन्मजात वरदान नहीं थीं; बल्कि उन्होंने अपनी तपस्या और भगवान राम के प्रति अटूट भक्ति के माध्यम से उन्हें धारण किया था
हनुमान जी का नाम हनुमान क्यों पड़ा?