गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम 10 फरवरी से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के नौ दिनों में कुछ विशेष बातों को ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके बारे में- गुप्त नवरात्र के दौरान बाल नहीं कटवाने चाहिए और न ही नाखून काटने चाहिए। इसके अलावा लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप गुप्त नवरात्र का व्रत रख रहे हैं, तो दिन में न सोए। ऐसा करने से व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है। इसके अलावा गुप्त नवरात्र में महिला, बुजुर्ग और पशु-पक्षियों को परेशान न करें। इस दौरान किसी इंसान को शारीरिक और मानसिक तौर पर चोट न पहुंचाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा रष्ट होती हैं। गुप्त नवरात्रि