मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जिस तरह हम अपने घर की साफ-सफाई और पवित्रता पर ध्यान देते हैं, उसी तरह हमारे कार्यस्थल पर की सफाई और पवित्रता पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है
Image Credit : iStock
कमल का पुष्प अर्पित करें
देवी लक्ष्मी कमल पुष्प पर विराजमान रहती हैं, इसलिए विशेष रूप से शुक्रवार के दिन जो कमल पुष्प से लक्ष्मीजी की पूजा करते हैं उनके घर में देवी लक्ष्मी का स्थाई निवास रहता है और घर में अन्न धन का भंडार बना रहता है
Image Credit : iStock
शुक्रवार का है विशेष महत्व
धन की देवी लक्ष्मी का विशेष दिन शुक्रवार को माना गया है, इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करना चाहिए, सफेद या क्रीम रंग के कपड़े पहनकर श्री यंत्र की पूजन करना चाहिए
Image Credit : iStock
इस तरह करें जप
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप हमेशा स्फटिक या कमलगट्टे की माला से करना चाहिए इसे अत्यंत प्रभावी माना गया है
Image Credit : iStock
इन वस्तुओं का करें दान
शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर माता लक्ष्मी की प्रिय चीजों को दान करना चाहिए, इसमें शंख, कमल पुष्प, कौड़ी आदि हैं
Image Credit : iStock
मां की आराधना के लिए दिशा का रखें ध्यान
आप अगर चाहते हैं कि धन की देवी लक्ष्मी स्थायी तौर पर आपके घर में निवास करें तो घर के पूजा स्थल को ईशान कोण में बनाना चाहिए और पूर्व दिशा की ओर मुख कर पूजा करना चाहिए