शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना विधि और शुभ मुहूर्त

अमर उजाला

Mon, 26 September 2022

Image Credit : iStock

शारदीय नवरात्रि तिथि

इस साल 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ होने जा रहा है
Image Credit : iStock

घटस्थापना मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना का मुहूर्त 26 सितंबर को सुबह 06 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 19 मिनट तक है
Image Credit : iStock

घटस्थापना विधि

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह उठकर स्नान आदि करके साफ वस्त्र धारण करें फिर मंदिर को साफ करें और उसके बाद भगवान गणेश का नाम लें
Image Credit : iStock
कलश स्थापना के लिए मिट्टी के पात्र में मिट्टी डालकर उसमें जौ के बीज बोएं इसके बाद एक तांबे के कलश पर रोली से स्वास्तिक बनाएं और कलश के ऊपरी हिस्से में कलावा बांधें
 
Image Credit : iStock

कलश में पानी भरकर उसमें कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाएं, उसमें रुपये, दूर्वा, सुपारी, इत्र और अक्षत डालें 
 

Image Credit : iStock
एक नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर उसे मौली से बांध दें और कलश के ऊपर रख दें
 
Image Credit : iStock

 फिर कलश को मिट्टी के उस पात्र के ठीक बीचों बीच रख दें कलश स्थापना के साथ नवरात्रि में माता रानी के नाम की अखंड ज्योति भी जलाएं
 

Image Credit : iStock

ऐसे लोगों से नहीं करनी चाहिए मित्रता

istock
Read Now