जानिए आखिर क्यों की जाती है सबसे पहले गणेश जी की पूजा

अमर उजाला

Sun, 10 September 2023

Image Credit : iStock
हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता का स्थान प्राप्त है, भगवान गणेश के आशीर्वाद के बिना कोई शुभ कार्य पूरा नहीं माना जाता
Image Credit : iStock
इसके पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है, कहा जाता है कि एक बार सभी देवताओं में इस बात को लेकर विवाद हुआ कि सबसे प्रथम पूज्य देवता किसको बनाया जाए
Image Credit : iStock

सभी देवता खुद सर्वश्रेष्ट बताने लगे, नारदजी ने जब देखा कि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा, तो उन्होंने इस समस्या का हल निकालने के लिए भगवान शिव की शरण में जाने की सलाह दी

Image Credit : iStock

सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे तो उन्होंने इस विवाद को सुलझाने के लिए एक योजना सोची

Image Credit : iStock

उन्होंने सभी देवताओं से कहा कि जो भी अपने वाहन पर बैठकर पूरे ब्रह्मांड के चक्कर लगाकर सबसे पहले उनके पास पहुंचेगा, धरती पर उसकी ही सर्व प्रथम पूजा की जाएगी

Image Credit : iStock

इतना सुनते ही सभी देवता अपने वाहन पर बैठकर ब्रह्मांड का चक्कर लगाने निकल पड़े, इस रेस में भगवान गणेश भी शामिल थे

Image Credit : iStock
लेकिन उन्होंने ब्रह्मांड के चक्कर लगाने के बजाय अपने माता पिता यानी भगवान शिव और माता पार्वती की 7 बार परिक्रमा की और हाथ जोड़कर खड़े हो गए
Image Credit : iStock

सभी देवता ब्रह्मांड के चक्कर लगाकर भगवान शिव के पास पहुंचे तो गणेशजी को वहां खड़ा पाया, इसके बाद शिवजी ने गणेशजी को प्रथम पूज्य देव घोषित कर दिया

Image Credit : iStock

पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज व्रत, तो जान लें जरूरी नयम

iStock
Read Now