अमर उजाला
Sat, 7 September 2024
गणेश जी का आगमन हो चुका है और 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आरंभ हो चुका है
लोग बप्पा के दर्शन के लिए मंदिरों और पंडालों में जाते हैं और उनकी परिक्रमा करते हैं
ऐसे में आइए जानते हैं कि बप्पा के दर्शन करते समय कितनी परिक्रमा करनी चाहिए
"बह्वच परिशिष्ट" में लिखा है 'एकां विनायके कुर्यात्', अर्थ- भगवान विनायक की एक बार परिक्रमा करनी चाहिए
किंतु "ग्रन्थान्तर" में लिखा है 'तिस्त्रः कार्या विनायके॥' यानी तीन परिक्रमाओं का विकल्प भी आदरणीय है
नारदपुराण में लिखा है ’तिस्रो विनायकस्यापि’ यानी इसमें तीन बार परिक्रमा करने का वर्णन है
शास्त्रों में तीन परिक्रमा पे अधिक बल दिया गया है इसके अलावा आप एक परिक्रमा भी कर सकते हैं
वेद पुराणों के अनुसार कितनी है धरती की उम्र?