गणपति बप्पा को घर लाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अमर उजाला
Fri, 15 September 2023
Image Credit : iStock
इस बार गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है, गणेश उत्सव के दौरान भक्त बप्पा की मूर्तियां अपने घरों में स्थापित करते हैं और पूरे विधि विधान से उनकी पूजा करते हैं
Image Credit : iStock
आइए जानते हैं कि स्थापना के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
Image Credit : iStock
करें ये काम
गणपति बप्पा की प्रतिमा को घर लाते समय उन्हें साफ और स्वच्छ कपड़े पहनाने चाहिए
Image Credit : iStock
गंगाजल का करें छिड़काव
बप्पा को विराजमान करने वाली जगह को अच्छे से सजाना चाहिए, साथ ही उस जगह पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए
Image Credit : iStock
अर्पित करें ये चीजें
कलश स्थापना के बाद बप्पा को दूर्वा घास, पुष्प और मोदक भी जरूर चढ़ाएं, इसके साथ ही उनके नाम की अखंड ज्योति भी जलाएं
Image Credit : iStock
गणेश जी की आरती
आखिर में गणपति बप्पा की पूरे विधि-विधान से आरती उतारें और अपने परिवार की सुख- समृद्धि की कामना करें