अमर उजाला
Thu, 14 September 2023
इस साल 19 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है, इस दिन घरों और पांडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जाती है
10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में धूम-धाम से बप्पा की पूजा की जाती है
लेकिन ध्यान रहे कि गणेश जी की पूजा में कुछ चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में
अगर आपने भी अपने घर में बप्पा की स्थापना की तो ध्यान रखें कि बप्पा को केतकी के फूल अर्पित न करें
भगवान शिव को केतकी के फूल नपसंद थे, इसलिए गणपति को भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं
इसके अलावा गणेश जी को कभी भी तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए, पौराणिक कथा के अनुसार गणेश जी ने तुलसी को श्राप दिया था
इसलिए उन्हें पूजा के समय तुलसी न चढ़ाएं और न ही किसी प्रकार के भोजन में इस्तेमाल करें
इस बार की गणेश चतुर्थी है खास, इन चीजों की खरीदारी के लिए उत्तम संयोग