यदि आपको भी मिलें ऐसे संकेत तो समझिए मां लक्ष्मी हैं मेहरबान
अमर उजाला
Wed, 1 February 2023
Image Credit : iStock
काली चीटियां
यदि अचानक से आपके घर के आंगन में, दरवाजे पर या अन्य किसी जगह पर समूह में काली चीटियां दिखाई दें तो इसका स्पष्ट संकेत है कि माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बढ़ने वाली है
Image Credit : iStock
छिपकली
यदि आपके घर की किसी दीवार पर तीन छिपकलियों का समूह एक साथ दिखाई दें, तो ये भी माता लक्ष्मी के आने का शुभ संकेत है, मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है
Image Credit : iStock
हाथ में खुजली
यदि आपके दाहिने हाथ में अचानक खुजली शुरू हो जाती है तो इसका मतलब ये है कि आपको आकस्मिक धन लाभ होने वाला है
Image Credit : iStock
चिड़िया का घोंसला
घर में चिड़िया का घोंसला बनाना भी काफी शुभ माना जाता है, यदि कोई चिड़िया आपके घर के किसी कोने में घोंसला बनाती है, तो ये माता लक्ष्मी के आने का शुभ संकेत होता है
Image Credit : iStock
गाय का गोबर
यदि आप किसी कार्य से बाहर जा रहे हों और रास्ते में आपको गाय का गोबर दिख जाए तो समझ लीजिए आपको धन की प्राप्ति होने वाली है
Image Credit : iStock
बंदर
कहीं बाहर जाते समय यदि बंदर दिख जाए तो इसका मतलब आपका काम जरूर पूरा होगा
Image Credit : iStock
वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये काम