अमर उजाला
Thu, 27 February 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी 2025 को है
पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान दान की परंपरा भी है
कहा जाता है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है
आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या पर किन उपायों को करने से पितरों की कृपा प्राप्त होगी
फाल्गुन अमावस्या तिथि 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी
इस तिथि की समाप्ति 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर होगी
फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त किए जाने वाले तर्पण में तिल और कुश का इस्तेलमाल करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है
फाल्गुन अमावस्या की सुबह पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें और शाम के समय पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं
फाल्गुन मास की अमावस्या पर गाय के गोबर से बने कंडे को जलाकर उस पर घी-गुड़ की धूप दें और पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु बोलें
कब बनाया जाता है उल्टा स्वास्तिक ?