सोमवार के दिन हर शिवभक्त को करना चाहिए ये चार काम, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

अमर उजाला

Sun, 15 December 2024

Image Credit : instagram

सोमवार का संबंध चंद्रमा से होता है और भगवान शिव को चंद्रमा के स्वामी के रूप में जाना जाता है

Image Credit : freepik

शिव पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में सोमवार के दिन विशेष पूजा और उपायों का उल्लेख किया गया है जिनसे शिव की कृपा प्राप्त होती है

Image Credit : adobe stock

जलाभिषेक करें

सोमवार के दिन भगवान शिव को जल चढ़ाने का विशेष महत्व है।मंदिर में जाकर शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें
 
Image Credit : freepik

बेलपत्र चढ़ाएं

शास्त्रों में कहा गया है कि बेलपत्र अर्पण से जीवन में शांति और समृद्धि आती है। तीन पत्तियों वाले बेलपत्र का उपयोग करें और उसकी डंडी भगवान शिव की ओर रखें।
 
Image Credit :

शिव मंत्रों का जाप करें

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप अत्यंत शुभ माना जाता है। इस मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति के भीतर मानसिक शांति का अनुभव होता है
 
Image Credit :

नीले और सफेद वस्त्र पहने

सोमवार के दिन नीले या सफेद वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। ये रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक होते हैं और भगवान शिव को प्रिय हैं
 
Image Credit : freepik

रविवार को सूर्यदेव से जुड़े करें ये उपाय, धन वैभव की होगी प्राप्ति

Adobe Stock
Read Now