मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
अमर उजाला
Tue, 9 January 2024
Image Credit : iStock
मेष - जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। तिल-गुड़ का दान करें।
वृष - जल में सफेद चंदन, दूध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। खिचड़ी का दान करें।
Image Credit : iStock
मिथुन - जल में तिल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान करें।
कर्क- जल में दूध, चावल, तिल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। संकटों से मुक्ति मिलेगी। गुड़, तिल दान करें।
Image Credit : iStock
सिंह- जल में कुमकुम तथा लाल पुष्प, तिल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और गुड़, तिल दान करें।
कन्या- जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें। गाय को चारा दें।
Image Credit : iStock
तुला- सफेद चंदन, दूध, चावल का दान दें। सफेद चंदन मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
वृश्चिक- जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ का दान दें।
Image Credit : iStock
धनु- जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ दान करें।
मकर- जल में नीले पुष्प, तिल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। काले तिल, उड़द की दाल की खिचड़ी दान करें।
Image Credit : iStock
कुंभ- जल में नीले पुष्प, तिल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें| उड़द, तिल का दान करें।
मीन- हल्दी, केसर, पीले फूल के साथ तिल मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। तिल, गुड़ का दान करें।
Image Credit : iStock
साल के पहले प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिव जी की पूजा
iStock
Read Now