तरक्की के लिए आज गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर कपूर से करें ये उपाय आज यानी 17 फरवरी 2024 को माघ गुप्त नवारत्रि की महाष्टमी है। इस दिन कुछ दुर्लभ उपाय करने से तरक्की में आ रही बाधाओं का नाश होता है। माघ गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी के दिन एक मिट्टी दिए में कपूर के साथ लौंग जलाकर इसका धुंआ पूरे घर में करें। ये उपाय शाम के समय करें। मान्यता है इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और रुकी हुई तरक्की के रास्ते सुलभ हो जाते हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो माघ गुप्त नवरात्रि में महाष्टमी तिथि की रात मां काली की कपूर से आरती करें और काली चालीसा का पाठ करें। मान्यता है इससे धन संबंधी समस्या खत्म होने लगती है और पैसा हाथ में टिकने लगता है। गुप्त नवरात्रि