रंगभरी एकादशी के दिन करें तुलसी से जुड़े ये चमत्कारी उपाय हिंदू पंचांग के अनुसार रंगभरी एकादशी तिथि 20 मार्च को है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ शिव जी और मा पार्वती की पूजा करने का विधान है। अगर आप सुखी वैवाहिक जीवन जीना चाहते हैं तो रंग भरी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने चाहिए। रंग भरी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को सुहाग की सामग्री के साथ लाल चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। इसके साथ रंग भरी एकादशी तिथि के दिन पूजा के दौरान माता तुलसी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। रंगभरी एकादशी