अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
अक्षय तृतीया हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं
इस दिन लोग सोने, चांदी, रत्न या आभूषण खरीदते हैं, ताकि उनका जीवन ऐश्वर्य से भरा रहे
इस दिन आप घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते या फिर अशोक के पत्ते का तोरण बनाकर टांग सकते हैं
दूसरे उपाय में आप कच्चे दूध से घर के मुख्य द्वार पर छींटे मारकर उसे मलमल के कपड़े से पोछ सकते हैं
अक्षय तृतीया के दिन किसी गरीब को आप पीले वस्त्रों का दान कर सकते हैं
इसके अलावा आप अक्षय तृतीया के दिन घर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूल का तोरण लगा सकते हैं
बेटियों से नहीं करवाने चाहिए ये काम, नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी