महालक्ष्मी व्रत के आखिरी दिन करें ये उपाय, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

अमर उजाला

Fri, 6 October 2023

Image Credit : iStock
6 अक्तूबर 2023 को महालक्ष्मी व्रत का आखिरी दिन है, 22 सितंबर से इस व्रत की शुरुआत हुई थी
Image Credit : iStock

यह व्रत पूरे 16 दिन तक चलता, ऐसे में यदि आपने इन 16 दिनों में मां लक्ष्मी की पूजा नहीं की है तो आखिरी दिन कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी की कृपा प्रप्त कर सकते हैं

Image Credit : iStock
इस दिन रात्रि में हाथ में सुपारी और चांदी का सिक्का लेकर ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये दूरये स्वाहा। मंत्र का 108 बार जाप करें फिर सुपारी-सिक्का अपने पर्स में रख लें, इससे पैसों की कमी नहीं होगी
Image Credit : iStock

महालक्ष्मी व्रत के दिन पूजा में गजलक्ष्मी को एक पलाश का फूल अवश्य अर्पित करें, इसके बाद इसे एकाक्षी नारियल के साथ लाल कपड़े में लपेट दें और घर में धन के स्थान पर रख दें, इससे मां लक्ष्मी घर में ठहर जाती हैं

Image Credit : iStock
महालक्ष्मी व्रत के अंतिम दिन चावल की खीर बनाकर भोग लागएं फिर 7 कन्याओं में इसे बांट दें, कहते हैं इससे नौकरी और व्यापार में तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होती है
Image Credit : iStock
इसके साथ ही इस दिन लक्ष्मी जी को 11 हल्दी में रंगी पीली कौड़ी चढ़ाएं, इससे दरिद्रता दूर होती है
 
Image Credit : iStock

ललिता पंचमी कब? जानें क्या है इसका महत्व

iStock
Read Now