शनिवार के दिन करें ये उपाय, बरसेगी शनि देव की कृपा शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें। इससे शनि प्रसन्न होते हैं और आपको परेशानियों से छुटकारा मिलता है। शनिवार के दिन व्रत रखना बहुत लाभकारी माना जाता है, इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, इसलिए शनिवार को कौवे को खाना जरूर खिलाएं। शनिवार को काला कुत्ता दिखने पर उसे रोटी या बिस्किट जरूर खिलान चाहिए, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनिवार को शनि रक्षा स्त्रोत पाठ कर शनि देव से साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष से रक्षा की प्रार्थना करें, इससे शनिदेव आपके सारे दुख दूर करते हैं। शनिवार के दिन इस दिन गरीब लोगों को काला छाता, कंबल, उड़द, शनि चालीसा, काला तिल, जूता, चप्पल आदि का दान करें। शनिवार