अमर उजाला
Mon, 25 September 2023
हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है
साथ ही कुछ उपाय करने से जीवन में खुशियां आती हैं, चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में
अनंत चतुर्दशी के दिन 14 लौंग लगा हुआ लड्डू सत्यनारायण भगवान को चढ़ाएं। पूजा के बाद इसे किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से मुसीबतें आपसे दूर रहेंगी।
अनंत चतुर्दशी के दिन कलाई पर चौदह गांठ युक्त रेशमी धागा बांधें, मान्यता है कि पूजा के बाद कलाई पर धागा बांधने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
अनंत चतुर्दशी के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करें। साथ ही कलश पर 14 जायफल रखें। पूजा समाप्त होने के बाद इन जायफल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।
महालक्ष्मी व्रत शुरू, धन प्राप्ति के लिए जरूर करें ये उपाय