सुखी जीवन के लिए होलिका दहन के समय करें ये उपाय

अमर उजाला

Wed, 9 March 2022

Image Credit : iStock

सुख समृद्धि के लिए

होलिका दहन के समय अनाज की आहुति देने से परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है आप भुट्टे के दाने, उड़द, गेहूं, मसूर, चना, चावल या जौ में किसी एक चीज को चढ़ा सकते हैं
 

Image Credit : iStock

आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए

देसी घी में भीगे हुए दो बताशे, दो लौंग और एक पान के पत्ते की आहुति देने से घर में धीरे धीरे धन का संकट समाप्त होने लगता है और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं
Image Credit : iStock

विवाह के लिए

एक पान के पत्ते पर एक साबुत बताशा और हल्दी की साबुत गांठ रखकर होलिका दहन की अग्नि में आहुति देने से शादी की अड़चनें दूर हो जाती हैं 
 
Image Credit : iStock

बीमारी से छुटकारा पाने के लिए

होलिका दहन की रात में एक सफेद कपड़े में 11 गोमती चक्र, नागकेसर के 21 जोड़े तथा 11 कौड़ियां बांधें और कपड़े पर हरसिंगार व चन्दन का इत्र लगाएं और रोगी के सिर से सात बार उतार कर होली के अगले दिन इसे शिव मंदिर में रख आएं इससे काफी फायदा मिलेगा
Image Credit : iStock

लंबी आयु के लिए

अपनी लंबाई के नाप का काला धागा नाप लें और इसे दो से तीन बार उसी लंबाई के बराबर लपेटकर तोड़ लें, होलिका दहन करते समय अग्नि में ये धागा भी डाल दें, इससे लंबी आयु मिलेगी
Image Credit : iStock

आमलकी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय

istock
Read Now