पितृपक्ष में न खाएं ये चीजें, नाराज हो सकते हैं पूर्वज

अमर उजाला

Mon, 25 September 2023

Image Credit : iStock

लहसुन-प्याज 

लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन माना गया है, इसलिए पितृ पक्ष के दौरान लहसुन-प्याज का सेवन न करें
Image Credit : iStock

चना

पितृपक्ष के दौरान चने का भी सेवन नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं पितरों को श्राद्ध में चने की दाल, चना,  चने का सत्तू और बेसन की मिठाई भी अर्पित नहीं करना चाहिए
Image Credit : iStock

मसूर की दाल

ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान मसूर की दाल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इसका सेवन अशुभ माना गया है
 
Image Credit : iStock

मांसाहार और शराब

पितृपक्ष के दौरान नॉनवेज खाना भी वर्जित माना गया है, इसके साथ ही शराब या अन्य किसी भी तरह के नशे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए
Image Credit : iStock

कंद वाली सब्जियां  

पितृपक्ष के दौरान मूली, अरबी जैसी कंद वाली सब्जियों को खाने से बचना चाहिए, इन्हें खाना अशुभ माना जाता है
Image Credit : iStock

पितृपक्ष में न खरीदें ये चीजें, माना जाता है अशुभ

iStock
Read Now