पितृपक्ष में न खाएं ये चीजें, नाराज हो सकते हैं पूर्वज
अमर उजाला
Mon, 25 September 2023
Image Credit : iStock
लहसुन-प्याज
लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन माना गया है, इसलिए पितृ पक्ष के दौरान लहसुन-प्याज का सेवन न करें
Image Credit : iStock
चना
पितृपक्ष के दौरान चने का भी सेवन नहीं करना चाहिए. इतना ही नहीं पितरों को श्राद्ध में चने की दाल, चना, चने का सत्तू और बेसन की मिठाई भी अर्पित नहीं करना चाहिए
Image Credit : iStock
मसूर की दाल
ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष के दौरान मसूर की दाल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इसका सेवन अशुभ माना गया है
Image Credit : iStock
मांसाहार और शराब
पितृपक्ष के दौरान नॉनवेज खाना भी वर्जित माना गया है, इसके साथ ही शराब या अन्य किसी भी तरह के नशे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए
Image Credit : iStock
कंद वाली सब्जियां
पितृपक्ष के दौरान मूली, अरबी जैसी कंद वाली सब्जियों को खाने से बचना चाहिए, इन्हें खाना अशुभ माना जाता है