अमर उजाला
Sat, 5 October 2024
हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि भगवान ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था
इस दिन सोना, चांदी व धातु को खरीदना बहुत ही शुभ होता है इस तिथि से ही दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है जो पांच दिनों तक चलता है
इस साल कार्तिक त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर को सुबह 10:31 बजे होगी और समापन 30 अक्तूबर दोपहर 01:15 बजे होगा
ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा
पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08:12 मिनट तक रहेगा
चांद देखते वक्त छलनी पर क्यों रखते हैं दीया