अमर उजाला
Mon, 6 November 2023
धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना बेहद शुभ होता है।
इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।
वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है।
इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरण घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है।
पान के पत्ते मां लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय माने जाते हैं। इसलिए धनतेरस के दिन पान के 5 पत्ते जरूर खरीदकर लाएं।
कार्तिक मास में तुलसी पूजन का महत्व