अमर उजाला
Fri, 23 June 2023
इस साल देवशयनी एकादशी 29 जून 2023, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी
तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है ऐसे में देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़ी कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए
मान्यता है कि एकादशी के दिन मां लक्ष्मी भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए इस दिन तुलसी में जल अर्पित न करें
एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए, इसे अशुभ माना जाता है, पूजा के लिए तुलसी के पत्तों को आप एक दिन से पहले ही तोड़ कर रख लें
देवशयनी एकादशी के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के आसपास बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए
इसके अलावा इस दिन गंदे और जूठे हाथों से भी तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए
इस दिन रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत