अमर उजाला
Wed, 28 June 2023
देवशयनी एकादशी 29 जून 2023 को है, इस दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है
यदि घर में सुख समृद्धि चाहते हैं तो देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से जलाभिषेक करें
देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करें, तुलसी से अपने अच्छे दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करें
इस दिन एक रुपए का सिक्का विष्णु जी को चढ़ाकर अपनी तिजोरी में रख लें, इससे भगवान विष्णु के साथ आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी
देवशयनी एकादशी के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु का केसर के दूध से अभिषेक करें, ऐसा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है
यदि विवाह में अड़चनें आ रही हैं तो इस के दिन विष्णु जी के मंत्र 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।' का 11 बार जाप करें
गणपति बप्पा से सीखें जीवन में खुश रहने के ये 5 तरीके