अमर उजाला
Sat, 9 November 2024
दिवाली के 15 दिन बाद यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है इसे देवताओं की दीपावली भी कहते हैं
कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने के पीछे का कारण यह है कि इस तिथि को भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था
इसी खुशी में देवताओं ने स्वर्ग में दीप जलाकर दिवाली मनाई थी
धार्मिक व पौराणिक कथाओं के अनुसार त्रिपुरासुर राक्षस ने अपनी शक्ति से तीनों लोकों पर राज जमा लिया था और देवताओं पर अत्याचार करने शुरू कर दिए थे
त्रिपुरासुर के अत्याचार से त्रस्त होकर सभी देवतागण शिव के पास पहुंचे तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर का वध किया
इसके बाद से कार्तिक पूर्णिमा के दिन से देव दिवाली मनाई जाने लगी
देवउठनी एकादशी के दिन न करें ये काम