अमर उजाला
Thu, 14 November 2024
देव दीपावली का पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन 15 नवंबर यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा
इस दिन गंगा स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है साथ ही शाम के समय में देव दीपावली मनाई जाती है
इस साल देव दीपावली का शुभ मुहूर्त शाम में 5 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक है
शुभ मौकों पर विषम संख्या में दीप जलाना शुभ माना जाता है
देव दीपावली पर आप शुभ मुहूर्त में 5, 7, 9, 11, 51, 101 की संख्या में दीप जला सकते हैं
आप इससे भी अधिक दीपक जलाना चाहते हैं तो आपको विषम संख्या का ध्यान रखना चाहिए.
कार्तिक पूर्णिमा पर गलती से भी न करें ये काम